छात्रों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित मांगपत्र परीक्षा नियंत्रक को सौंपा
डीजे न्यूज, धनबाद: आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर छात्रों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित दो सूत्री मांग पत्र सौंपा।
संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की शिथिलता के कारण छात्रों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
प्रमुख मांगें
अंतिम दीक्षांत समारोह तक जिन छात्रों ने मूल प्रमाण पत्र का शुल्क जमा कर दिया है, उनका डिग्री सर्टिफिकेट अविलंब संबंधित कॉलेजों और विभागों में भेजा जाए ताकि छात्रों को परेशानी न हो।
ऑनलाइन एडमिट कार्ड की व्यवस्था शुरू होने के बाद से अब तक जिन परीक्षाओं की हार्ड कॉपी छात्रों को नहीं दी गई है, उन सभी की हार्ड कॉपी तुरंत उपलब्ध कराई जाए और आगे भी यह प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जाए।
छात्र संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
मौके पर छात्र नेता विक्की कुमार, रौनक कुमार, भोला पासवान, राकेश महतो, आकाश पांडे, बिजय महतो आदि उपस्थित थे।