
छात्राओं को दिलाएं सावित्रीबाई फूले योजना का लाभ : सुनील मुर्मू
बेंगाबाद में गुरूगोष्ठी, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर मंथन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : बेंगाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील मुर्मू ने सभी प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वह अधिक से अधिक छात्राओं को फूले बाई योजना का लाभ दिलाएं। इससे हमारी बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ सकेंगी। वह बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय मासिक गुरूगोष्ठी-सह-बैठक को संबोधित कर रहे थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील मुर्मू ने कहा कि सावित्रीबाई फूले योजना के तहत बच्चियों को कक्षा आठवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई में चालीस हजार रुपये की छात्रवृत्ति सरकार देती है। इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। गुरूगोष्ठी में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सचिव, प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी शामिल थे। बैठक को बीपीओ केडी सिंह ने भी संबोधित किया।
बैठक में शिक्षकों के विभिन्न दायित्वों की समीक्षा के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर गहन मंथन हुई। बैठक में सभी प्रतिभागी आवश्यक रिपोर्ट एवं दस्तावेज के साथ उपस्थित थे। इस बैठक से उपस्थित शिक्षकों ने बैठक के बाद देवभूमि झारखंड न्यूज को बताया कि इस बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा :
विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की स्थिति।
मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति एवं रिपोर्टिंग।
ई-कल्याण पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीकरण।
U-Dise+ पोर्टल पर विद्यालय डेटा का अपडेट।
साइकिल वितरण 2023-24 की समीक्षा
विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की स्थिति (शौचालय, पेयजल, रंगाई-पुताई)।
आईएफए (Iron & Folic Acid) गोलियों का वितरण।
विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) प्रशिक्षण एवं अन्य शैक्षिक योजनाओं की समीक्षा।
इस बैठक में मितेन्द्र नारायण साहू, अशोक वर्मा,एम आई एस, संजय कुमार, लक्ष्मी नारायण महतो, मनोज राम, हरिनंदन कुमार, मनोज कुमार तिवारी, सच्चिदानंद राम, रवि शंकर, लालजीत कुमार, छाया कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।