चार लेबर कोड की राज्य नियमावली पर हस्तक्षेप करें सीएम: माकपा

Advertisements

चार लेबर कोड की राज्य नियमावली पर हस्तक्षेप करें सीएम: माकपा

डीजे न्यूज, रांची:
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का राज्य सचिवमंडल श्रम व नियोजन विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रेड यूनियनों से बिना चर्चा किए चार लेबर कोड की राज्य नियमावली बनाकर उसे कैबिनेट की स्वीकृति की लिए भेजे जाने की तैयारी पर  घोर आपत्ति व्यक्त किया है। श्रम विभाग की इस  तरह की कार्रवाई बीजेपी शासित राज्यों में भी नहीं हुई है। पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि
श्रम व नियोजन विभाग की इस तरह की गतिविधि से राज्य सरकार  की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लगेगा। पार्टी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने का आग्रह किया गया है । साथ ही पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए समय भी मांगा है ताकि उन्हें इस मामले के सही तथ्यों से अवगत कराया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top