बरारी में अवैध कोयला खनन के दो मुहानों की हुई भराई, पांच टन कोयला जब्त
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): सीआइएसएफ, बीसीसीएल और जोड़ापोखर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र के बरारी सात नंबर के समीप अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी कर दो अवैध खनन मुहानों की जेसीबी से भराई करा दी। साथ ही मौके पर मौजूद करीब पांच टन अवैध कोयले को भी नष्ट कर दिया गया।
एरिया कमांडर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अवैध कोयला खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम के मौके पर पहुंचते ही खनन में जुटे लोग वहां से भाग गए।
बीसीसीएल प्रबंधन ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा। अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर शिकंजा कसा जाएगा।
संयुक्त टीम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।