बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य करें : ज्ञान रंजन सिन्हा
टुंडी में बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न, झामुमो नेता सुरेन मुर्मू ने थामा भाजपा का दामन
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी टुंडी मंडल (पश्चिमी) द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान–2026 एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन डाक बंगला परिसर टुंडी में मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रवासी महादेव कुम्भकार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य ज्ञानरंजन रंजन सिन्हा उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य करें और केंद्र व राज्य से जुड़े जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुँचाएं।
बैठक के दौरान टुण्डी के आदिवासी युवा नेता सुरेन मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू ने उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया तथा विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके भाजपा परिवार में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष तिलक मण्डल, मंडल महामंत्री नकुल सिंह एवं नागेश्वर पंडित, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार पांडा, गणेश राय, हेमलाल पंडित, तारणी प्रसाद पांडेय, सुरज कुमार सिंह, जय प्रकाश पांडेय, किशोर हेम्ब्रम, लखन रविदास, प्रदीप रवानी, संदीप कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।