बलियापुर पश्चिम मंडल में भाजपा की नई कमेटी घोषित
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण के अध्यक्ष द्वारा बलियापुर पश्चिम मंडल की नई कमेटी की घोषणा की गई है। घोषित कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कमेटी के तहत मंडल अध्यक्ष के रूप में सुनील मोदक को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में कुलदीप साव, हरेकृष्ण रवानी, पंकज सिंह और बिश्वामित्र महतो को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर मुकतेश्वर महतो और प्रबीर मुखर्जी को मनोनीत किया गया है।
मंडल मंत्री के रूप में रीना सिंह, रतन सिंह, मिहिलाल रवानी और जयदेव महतो को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गोऊर मंडल को दी गई है। कार्यालय मंत्री ममता महतो, सह कार्यालय मंत्री नूतन देवी, मीडिया प्रभारी अशोक महतो, मीडिया सह प्रभारी मुरारी मोदक, आईटी संयोजक संजय गोराई तथा सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत मंडल को बनाया गया है।
बलियापुर पश्चिम मंडल में भाजपा की नई कमेटी घोषित
Advertisements