बलियापुर में गुरूवार को दोपहर बारह से शाम छह बजे तक नहीं रहेगी बिजली 

Advertisements

बलियापुर में गुरूवार को दोपहर बारह से शाम छह बजे तक नहीं रहेगी बिजली

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : बलियापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे से शाम छह बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कार्यालय मुकूंदा के सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि डीवीसी द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किए जाने से विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी।

 

शीतलपुर में अखंड हरिकीर्तन का समापन

 

बलियापुर क्षेत्र के शीतलपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरी कीर्तन कार्यक्रम का आज बुधवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर आयोजित कुंज मिलन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य उषा महतो के अलावा सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के सोलह आना कमेटी के सदस्यों का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top