बलियापुर में चड़क पूजा की धूम, आकर्षक छऊ नृत्य ने मोहा मन 

Advertisements

बलियापुर में चड़क पूजा की धूम, आकर्षक छऊ नृत्य ने मोहा मन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : बलियापुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से चड़क पूजा मनाई गई। क्षेत्र के बाघमारा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चड़क पूजा के मौके पर आयोजित महिला छऊ नृत्य कार्यक्रम आकर्षक रहा। इस अवसर पर पुरुलिया स्थित कोटशिला की सोनाली महतो और कुशटाड़ की कल्पना महतो की छऊ नृत्य दल की महिला कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति की काफी सराहना की। चड़क पूजा के दौरान भक्तों ने अपनी जिभ में किल ठकुवाई। साथ ही लाट पर घूमे।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे :

– महिला छऊ नृत्य दल: सोनाली महतो और कल्पना महतो की अगुवाई में महिला कलाकारों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया।

– कार्यक्रम का उद्घाटन: प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने किया।

– कार्यक्रम की अवधि: शनिवार रात से रविवार सुबह 6:00 बजे तक चला।

छऊ नृत्य झारखंड और पश्चिम बंगाल की एक पारंपरिक नृत्य शैली है, जिसमें कलाकार विभिन्न भावों और मुद्राओं के माध्यम से कहानी को प्रस्तुत करते हैं। यह नृत्य शैली अपनी विशिष्ट शैली और आकर्षक प्रस्तुति के लिए जानी जाती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top