बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

स्कूल-कॉलेज समेत सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने का निर्णय
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): गुरुवार को केंदवाटांड़ में पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई बैठक मे पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न स्कूल, कॉलेज समेत सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी शुरुआत केंदुआटांड़ स्थित शिक्षा धाम लाइब्रेरी परिसर में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर राजकुमार महतो, अजय मंडल, कमलेश दत्त, पप्पू मोदक, राकेश मंडल, उमेश महतो आदि थे।

—————————————–
बालू उठाव पर रोक लगाने का निर्देश

बलियापुर: राज्य सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के निर्देश पर बलियापुर के अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने मानसून अवधी में क्षेत्र के सभी बालू घाटों से बालू उठाव पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण कोलकाता (एनजीटी) द्वारा पारित आदेश में सभी बालू घाटों से बालू का उठाव वर्षा ऋतु में 10 जून से 16 अक्टूबर तक किसी भी परिस्थिति में नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके आलेक में विभाग की ओर से इस पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में एनजीटी के आदेश की अवहेलना एवं वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं पर्यावरण प्रदूषण एक्ट की धाराओं का उल्लंघन ना हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top