बलियापुर की खबरें:-
कलश यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय
बलियापुर: नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी दोलाबड़ की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। शिव मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल सैकड़ो युवती एवं महिलाएं कलश लेकर घी जोड़ियां पहुंची। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया, फिर कलश यात्रा मंदिर के लिए प्रस्थान किया। कलश यात्रा में भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी, आशीष महतो, दिवस पांडे, मुखिया सुनीता मल्लिक समेत सैकड़ो थे।
————————————————–
पथ निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
बलियापुर: दूधिया पंचायत के सालपलरा बड़ा तालाब से श्मशान घाट होते हुए दूधिया आदिवासी टोला तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। 1.6 किलोमीटर लंबी पथ निर्माण का कार्य डीएमएफटी फंड से होना है। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, प्रदीप उपाध्याय, अधिवक्ता अमल कुमार महतो, देवाशीष पांडे आदि मौजूद थे।
————————————————
संगठन के कार्यों को समाज के जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
बलियापुर: इसलाहिया कमेटी शेख बिरादरी की बैठक रविवार को भिखराजपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष अमाल खान ने की। संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष मो मुस्ताक आलम कर रहे थे। बैठक में कुल 19 गांवों से कमेटी के अध्यक्ष ,सचिव समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए। बैठक में
शेख बिरादरी के मौजूदा सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखने, सामाजिक सुधार , शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं संगठन बिस्तार के मुद्दों पर गंभीरतापुर्वक विचार किया गया। वक्ताओं ने संगठन के विस्तार एवं संगठन के कार्यों को समाज के जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में हुसैन खान, मो नासिर, मुस्ताक आलम, मो अकरामुल, मो शहाबुद्दीन, अधिवक्ता मो इरफान, मो अख्तर, मो अजीज, मो दाऊद, बिलाल शेख, मो आरिफ, मुफ्ती शेख, अशफाक शेख आदि थे।
—————————————————
विश्व सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
बलियापुर: विश्व सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब की ओर से रविवार को अग्रसेन भवन में मुफ्त रक्त जांच व ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों लोगों की जांच की गई। इस दौरान ब्लड शुगर के लक्षण पाए जाने पर लोगों को आवश्यक सलाह दी गई। मौके पर क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, कल्याण भट्टाचार्य, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, शंकर रविदास, विनोद गुप्ता, सोपान कुमार महतो, प्रदीप कुमार साव आदि दे।
—————————————————
पलानी में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
बलियापुर: अनिकेत एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पलानी में रविवार को महिलाओं के स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र को महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतर बताया। मौके पर सोसाइटी के माथुर मंडल, सीमा पासवान, सुभाष सिंह चौधरी, तनुलाल गोराई, आशा कुमारी आदि मौजूद थे।
—————————————————–
रसोईया व संयोजिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
बलियापुर: राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिरसिंहपुर में रविवार को रसोईया व संयोजिकाओं का एक दिवसीय पुनश्चरया प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में संकुल के अधीन सभी स्कूल के रसोईया और संयोजिका शामिल हुए।
मौके पर प्रधानाध्यापक सह सीआरसीसी आदित्य प्रसाद मिर्धा, सीआरपी निर्मल कुमार सिंह, हेमंत कुमार महतो, पार्वती देवी, मीना देवी, मिथिलेश कर्मकार, रीता देवी, कल्पना देवी, अमला देवी, जोशना देवी, झूनिया रजक आदि थे।
————————————————-
अग्रसेन महाराज के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
बलियापुर: अग्रसेन महाराज की जयंती पर रविवार को अग्रसेन स्मृति भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर अध्यक्ष विमल कुमार अग्रवाल, सचिव जगदीश अग्रवाल, श्याम लाल अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, चोनी अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।