बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

 

बलियापुर इलाके में गणेश पूजा की धूम, बेलगड़िया में सांसद ढुलू ने किया पंडाल का उदघाटन

बलियापुर: गणेश चतुर्दशी के मौके पर सोमवार को भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ मेला का शुभारंभ हो गया। बलियापुर बाजार के बजरंगबली मंदिर परिसर से भगवान गणेश की प्रतिमा को गाजे-बाजे एवं झांकी के साथ प्रतिमा को दुर्गा मंदिर स्थित पूजा स्थल पर लाया गया। प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना की गई । पूजा अर्चना में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं बेलगड़िया के बाबा पहाड़ी क्लब की ओर से गणेश पूजा आयोजित किया गया। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। वहीं बलियापुर में भाजपा नेत्री तारा देवी ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, अल्पना मुखर्जी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया विजय गोराई, सुनीता मल्लिक, जगदीश अग्रवाल, मुकुल चंद्र रोहिदास, कुलदीप अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, सपन कुमार महतो समेत सैकड़ो थे।
——————————————————-
विधायक ने किया ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन

बलियापुर: सिंदूरपुर स्थित खैरबनी में  ट्रांसफार्मर में आयी खराबी के कारण काफी दिनों से गांव में बिजली की समस्या बनी हुई थी। विधायक चंद्रदेव महतो के पहल पर  सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। उद्घाटन विधायक ने किया। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वे हमेशा सचेत रहा करते हैं। मौके पर सूरजकांत सोरेन समेत काफी संख्या में लोग थे।
—————————————————-
करम महोत्सव की सफलता को बैठक

बलियापुर: झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच बलियापुर की बैठक सोमवार को केंदवाटांड़ में बुधन लाल महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में करमा पर्व के मौके पर 21 सितंबर को बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले करमा महोत्सव एवं जावा नृत्य प्रतियोगिता को सफल बनाने पर विचार किया गया। बैठक में सुनील महतो, अरविंद महतो, विवेक महतो, करण महतो, प्रेमचंद महतो, दिगंबर महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top