बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

विधायक से मिला झारखंड आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल

डीजे न्यूज, बलियापुर: झारखंड आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो से मिला।  प्रतिनिधिमंडल ने किसी भी झारखंड आंदोलनकारी की मृत्यु होने पर उनके आश्रित को सरकार की ओर से 10 लाख मुआवजा दिलाने की मांग से संबंधित मांगपत्र विधायक को सौंपा। नेतृत्व कर रहे चिरागोड़ा निवासी जगत महतो ने इस मुद्दे को विधानसभा के मानसून सत्र में जोरदार ढंग से उठाने की मांग की। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को मानसून सत्र में उठाने का आश्वासन दिया है।
——————————————-

झामुमो नेता कामेश्वर मरांडी का निधन, विधायक ने जताया शोक

बलियापुर: बिरसिंहपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमोली मरांडी के पति व झामुमो नेता कामेश्वर मरांडी का शनिवार को ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । उनके परिवार में पत्नी एवं छोटे-छोटे दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। उनके निधन की सूचना पाकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, माले के युवा नेता राजू महतो, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, महालाल हांसदा, सुबोध किस्कू, रजत महतो, आशुपति महतो समेत काफी संख्या में लोग बिरसिंहपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया।
———————————————-

दूधिया में ग्रामीणों की बैठक

बलियापुर: दूधिया में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हाजी शकूर खान की अध्यक्षता में हुई।  बैठक में गुरुवार को बेड़ा नियामतपुर में पथ निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान जिप प्रतिनिधि आशीष महतो द्वारा शिलान्यास स्थल पर विवाद उत्पन्न किए जाने की घटना की निंदा की गई । ग्रामीणों ने इसे विकास विरोधी कदम बताया। बैठक में किसी भी विकास कार्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक में दिलीप महतो, आशुपति महतो, नसीम खान, लाल मोहम्मद अंसारी, हबीब अंसारी, महालाल मांझी, रवि लाल हेंब्रम, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, जाकिर खान आदि थे।
——————————————-
जन्मदिन पर किया रक्तदान
बलियापुर: विधायक प्रतिनिधि व आमटाल  निवासी शीतल दत्त ने अपने 40 वें जन्मदिन पर शनिवार को पलानी गांव के थैलेसिमिया पीड़ित 5 वर्षीय मासूम बच्चे के लिए रक्तदान किया।  उनके इस पुनीत कार्य की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि क्षेत्र में सामाजिक एवं लोक कल्याणकारी कार्यों में हमेशा सक्रिय रहा करते हैं। मौके पर विनोद सिंह, डॉक्टर स्वरूप चौधरी, डॉक्टर राजेश सिंह, माले नेता हीरालाल मोदक, चंदन भूमिहार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top