बलियापुर की खबरें:-
पत्रकार को मातृशोक
डीजे न्यूज, बलियापुर: पत्रकार (प्रभात खबर) शेख कलीम की माता 82 वर्षीय नजबुन बीबी का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वह अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियां समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, पूर्व मुखिया आसिफ अली खान, भाजपा नेत्री तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया विजय गोराई, गणेश महतो, दिलीप कुमार महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
————————————-
बैंक का स्थापना दिवस मना
बलियापुर: बैंक ऑफ़ बडौदा शाखा बलियापुर ने मंगलवार को 119 वां स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने अधिक से अधिक लोगों को बैंक से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बैंक ऑफ़ बड़ौदा को केवल एक बैंक नहीं बल्कि विश्वास, सुरक्षा और प्रगति का मजबूत साथी बताया। उन्होंने बैंक से जुड़कर आधुनिक डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेनदेन, बचत योजनाओं तथा अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
—————————————
बाइक रैली लेकर सिंदरी पहुंचे भाकपा माले कार्यकर्ता
बलियापुर: पूर्व सांसद व मजदूर नेता स्वर्गीय एके राय की पुण्यतिथि पर मंगलवार को सिंदरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक रैली के साथ बलियापुर के भाकपा माले कार्यकर्ता सिंदरी पहुंचे। रैली में प्रखंड सचिव मुखिया गणेश महतो, संतोष रवानी, काशीनाथ मंडल, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, शीतल दत्त, देवाशीष पांडे, विजय राम, लखन गोराई, स्वप्न महतो, कृष्ण दां आदि थे।