बलियापुर की 117 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

Advertisements

बलियापुर की 117 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आज सोमवार को सरकार के कल्याण विभाग की ओर से सत्र 2023-24 की आठवीं की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया।

इस अवसर पर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के हाथों 117 छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। इसके पूर्व इसी सत्र की आठवीं की छात्राओं के बीच 130 साइकिल वितरण किए गए थे। कुल 247 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

– प्रखंड प्रमुख: पिंकी देवी

– उप प्रमुख: आशा देवी

– प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी: रीना कुमारी

– सपन कुमार महतो

– आदित्य प्रसाद मिर्धा

इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि साइकिल वितरण से छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top