एफसीआई गोदाम बरमसिया के मजदूर पहुंचे टाटा सिजुआ, रोजगार बचाने की लगाई गुहार

एफसीआई गोदाम बरमसिया के मजदूर पहुंचे टाटा सिजुआ, रोजगार बचाने की लगाई गुहार

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): एफसीआई गोदाम बरमसिया में कार्यरत बरमसिया, भागा, कांडरा, बाघमारा, सिंदरी के मोटिया मजदूर गुरुवार को टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय पहुंचे। मजदूरों ने अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो को सौंपा। मजदूरों ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से गोदाम में काम करते आ रहे हैं।
झारखंड राज्य खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव के द्वारा आदेश पारित किया गया है कि अगस्त 2026 से सारा खाद्य भारतीय खाद्य निगम गोदाम से सीधे जन वितरण प्रणाली दुकान तक भेजना है। खाद्य सीधे विक्रेताओं के पास भेजने से हम सब मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। हम लोगों के परिवार का भरण पोषण करने का एकमात्र मजदूरी ही साधन है। मजदूरों ने पिछली वाली व्यवस्था बहाल रखने की गुहार लगाते हुए कहा कि ताकि रोजी रोजगार का साधन बना रह सके। मजदूरों में राजेश राम, शंकर यादव, राहुल कुमार, मोहन यादव, नेपाली राउत, सज्जन राम, विपिन रावत, सुभाष यादव, विनोद कुमार, गौतम कुमार, शंम्भू यादव, मुकेश कुमार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top