बिरनी प्रमुख की तबीयत बिगड़ी, देवकी हॉस्पिटल में भर्ती

Advertisements

बिरनी प्रमुख की तबीयत बिगड़ी, देवकी हॉस्पिटल में भर्ती

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : बिरनी प्रमुख रामु बैठा की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उन्हें डायरिया हो गया था, जिसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ताज उद्दीन द्वारा किया जा रहा था। हालांकि, मंगलवार शाम तक उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरिया के देवकी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।

प्रमुख की पत्नी पूर्व मुखिया मुनावती बैठा और पुत्र राजकिशोर रजक ने बताया कि मंगलवार सुबह से उनकी तबीयत खराब हुई थी। देवकी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद आधी रात और बुधवार सुबह करीब एक बजे से उनकी सेहत में सुधार होने लगा। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।

देवकी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि प्रमुख का इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में काफी सुधार है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और जल्द ही प्रमुख पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top