भगत सिंह के विचारों को पढ़ने और आत्ममंथन करने की जरूरत

भगत सिंह के विचारों को पढ़ने और आत्ममंथन करने की जरूरत

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर सोमवार को भाकपा माले, असंगठित मजदूर मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई किसान महासभा के नेता पूरन महतो, असंगठित मजदूर मोर्चा के कन्हाई पांडेय एवं माले नेता राजेश सिन्हा ने की। इस दौरान भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया तथा दो मिनट का मौन रखा गया।

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि लोग भगत सिंह को जानते और उनके विचारों को मानने की बात तो करते हैं, लेकिन उनकी राह पर चलने से भटक जाते हैं। ऐसे लोगों को भगत सिंह के विचारों को पढ़ने और आत्ममंथन करने की जरूरत है। कन्हाई पांडेय ने कहा कि केवल माल्यार्पण करने से भगत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी, उनके विचारों और संघर्ष के रास्ते पर चलना जरूरी है। पूरन महतो ने युवाओं से देश और समाज में बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का भी दहन किया गया। नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विरोध जताते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की। मौके पर मसूदन कोल, किशोरी राय, इम्तियाज, चुन्नू तबारक, गुफरान, तुलसी तुरी, नवीन पांडे, अरविंद टुडू, लखन कोल, दिलचंद कोल, परसादी राय, राजन पुरी, दीपक गोस्वामी, भीम कोल, धनेश्वर कोल, वीरू कोल, टेटू कोल, टूना कोल, लीला देवी, करमी देवी, दशमी देवी, अलिया देवी, जगिया देवी, पर्वतीय देवी, बुदनी देवी, सुनीता देवी, किशन कोल और नूतन दास सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top