भेलटांड़ में मनी सरदार पटेल की जयंती, पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश

भेलटांड़ में मनी सरदार पटेल की जयंती, पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश

डीजे न्यूज, धनबाद: भेलटांड स्थित बिनोद बिहारी महतो जन जागरण ट्रस्ट भवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव इंद्र नारायण महतो, अध्यक्ष दामोदर प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष राजू कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुशील कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार, अरुण प्रसाद, गणपति महतो, चंद्रशेखर चौधरी एवं मगाराम महतो ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज एवं देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top