भेलाटांड़ की बिटिया ने सीएमए की परीक्षा में हासिल की सफलता
इलाके का बढ़ाया मान, बनेंगी वित्त अधिकारी
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने बुधवार को जून 2026 के कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए ) फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। फाइनल परीक्षा में टाटा भेलाटांड़ कॉलोनी की स्नेहा झा ने सफलता हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है। इस सफलता के बाद उनका वित्त अधिकारी बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। स्नेहा के पिता अमर नाथ झा टाटा कर्मी, जबकि मां वंदना कुमारी झा डीएवी स्कूल अलकुसा में शिक्षिका हैं।
स्नेहा ने टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद स्नेहा ने कतरास कॉलेज कतरासगढ़ से ग्रेजुएशन पूरी की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ- साथ उन्होंने कोलकाता में सीएमए की तैयारी भी कर रही थी। सीएमए की परीक्षा में सफल होने पर स्नेहा के परिजनों में खुशी का माहौल है। भेलाटांड़ व आसपास के लोगों ने स्नेहा की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।