बगोदर में भारत कंप्यूटर के नवीनीकृत प्रतिष्ठान का उद्घाटन

बगोदर में भारत कंप्यूटर के नवीनीकृत प्रतिष्ठान का उद्घाटन

डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर स्थित एस.के. कॉम्प्लेक्स में भारत कंप्यूटर के नवीनीकृत प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन सोमवार को विधायक नागेंद्र महतो ने किया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक भरत गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान में कंप्यूटर एवं अन्य संबंधित सामग्रियों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बगोदर जैसे क्षेत्र में इस तरह के बड़े प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को कंप्यूटर एवं अन्य संबंधित सामग्रियों की खरीदारी के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें बेहतर सुविधाएं और सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी। स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रतिष्ठानों का विस्तार होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top