बेटियों की शिक्षा और उसके सपनों के बीच की बाधा नहीं बनना चाहिए मासिक धर्म
संकल्प संस्था के निःशुल्क कोचिंग सेंटर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर चला जागरूकता अभियान
डीजे न्यूज, गिरिडीह : संकल्प संस्था द्वारा गिरीडीह जिले में संचालित शीतलपूर के निःशुल्क कोचिंग सेंटर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शीतलपुर गांव की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में जागरूकता अभियान के साथ-साथ सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सोमनाथ केसरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस हर साल 28 मई को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़े सामाजिक कलंक को तोड़ना और सुरक्षित स्वच्छता प्रथाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है।
सामाजिक वर्जनाओं और रूढ़िवादिता को खत्म करना दुनिया भर के कई समाजों और विशेषकर भारत के ग्रामीण इलाकों में आज भी पीरियड्स को एक ‘अपवित्र’ या गुप्त विषय माना जाता है। इस दिन का उद्देश्य इस झिझक और चुप्पी को तोड़कर समाज में खुलकर बात करने का माहौल बनाना है, ताकि कोई भी लड़की या महिला शर्मिंदगी महसूस न करे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्मल स्कूल की शिक्षिका पूजा शर्मा उपस्थित थीं। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म नारी शक्ति का प्रतीक है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। पौष्टिक आहार दूध दही और हरी सब्जी खाना बहुत जरूरी है। जो छात्राएं कपड़ा उपयोग करती हैं उन्हें धूप में सुखाकर उपयोग करना चाहिए। मासिक धर्म की सही व्यवस्था और जानकारी न होने के कारण कई लड़कियां हर महीने स्कूल नहीं जा पातीं या पढ़ाई छोड़ देती हैं। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि मासिक धर्म किसी भी लड़की की शिक्षा और उसके सपनों के बीच की बाधा नहीं बनना चाहिए।
सहिया बबीता कुमारी सिंह ने कहा की माहवारी संक्रमण की वजह से बच्चेदानी में सूजन हो जाता है। इसीलिए सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सभा को सेविका रिंकी कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी व दीपाली कुमारी ने भी संबोधित कियाlइस दौरान बच्चियों ने अपने दोनों हाथ में रेड डॉट लगाकर माहवारी सुरक्षा दिवस को सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भदानी (गार्डन व्यू होटल) का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नेहा, वर्षा, सरिता, लकी, कुमकुम, जानवी, लाडली, खुशी, शीला, नैना, रिंकी सहित सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थीं।