बीसीसीएल कर्मी के बेटे आदित्य राय ने जेईई मेंस में 92.52 पर्सेंटाइल लाकर बढ़ाया मान, यूपीएससी क्रैक कर देश सेवा का लक्ष्य

Advertisements

बीसीसीएल कर्मी के बेटे आदित्य राय ने जेईई मेंस में 92.52 पर्सेंटाइल लाकर बढ़ाया मान, यूपीएससी क्रैक कर देश सेवा का लक्ष्य

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : लोदना क्षेत्र के नॉर्थ तिसरा परियोजना में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी सह इंटक नेता सुनील कुमार राय के पुत्र आदित्य राय ने जेईई मेन्स परीक्षा में 92.52 पर्सेंटाइल मार्क्स लाकर अपने परिवार एवं डीएवी कोयला नगर स्कूल का मान बढ़ाया है।

नॉर्थ तीसरा के कर्मियों, अधिकारियों एवं इंटक के जनरल सेक्रेटरी एके झा ने आदित्य राय को बधाई व शुभकामनाएं दीं। बताया जाता है कि आदित्य के साथ विद्यालय के कुल 30 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

उनके पिता सुनील राय का कहना है कि उनका पुत्र हमेशा पढ़ाई पर ध्यान रखता था, इसी कारण यह परिणाम आया है। आदित्य कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। आदित्य ने बताया कि बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी पास कर देश सेवा करने की इच्छा है।

बधाई देने वालों में नर्वदेश्वर उपाध्याय, धनंजय सिंह, बीरेंद्र पासी, तेजा बेलदार, राजेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह, महिपाल सिंह, रंजन भट्टाचार्य, दीपक राय, विनोद साव, विजय पासवान, गौरीशंकर झा, दिनेश, सुदर्शन सिंह, मनोज इत्यादि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top