बच्चों के बीच स्वेटर वितरण
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बाल विकास विभाग के द्वारा शीतलहरी और ठंड को देखते हुए वार्ड संख्या 44 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।
पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने बच्चों को स्वेटर प्रदान किया।
मौके पर सेविका कविता कुमारी रजक, सहायिका लवली देवी, अभिभावकों में संगीता शर्मा, सरिता कुमारी, पाचो देवी, शीला देवी, अंजू देवी, सोनम देवी, प्रमोद साव, वीरेंद्र साव, सूरज साव, राजू वर्मा उपस्थित थे।