बारामुड़ी खटाल में मनाया गया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन
डीजे न्यूज, धनबाद: प्राथमिक विद्यालय बारामुडी खटाल में गुरुवार को लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने लालू प्रसाद के सामाजिक कार्य एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के विभिन्न तबके को सामाजिक आर्थिक ,राजनीतिक एवं शैक्षिक स्तर पर आगे बढ़ने और बढ़ाने में सहयोग की अपील की। इसके बाद एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सुधा के द्वारा केक काटा गया। उन्होंने लालू के सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डाला। सभी लोगों ने लालू यादव को स्वस्थ और सुरक्षित रह कर और सामाजिक न्याय के धारा के लोगों को मजबूत करने की कामना की। कार्यक्रम में ओम सुधा, गोपाल यादव ,महेश यादव, बसंत यादव ,अशोक कुमार, नवल किशोर प्रसाद, अनिल कुमार, नेहरू हेंब्रम,आदित्य कुमार, रणवीर कुमार अजय कुमार विजय यादव, डब्लू यादव, रामाशंकर यादव, कमलेश यादव ,उदय यादव लालू यादव ,मुकेश यादव ,करण यादव ,मन्नू यादव ,नंदकिशोर सिंह सेवानिवृत शिक्षक आदि थे।