बांझपन अब अभिशाप नहीं है: डा. नेहा,  लोगों को जागरूक करना उद्देश्य है: डा. विश्वनाथ,  सुनी गोद में किलकारी भरना उद्देश्य: डा. शिवानी

Advertisements

बांझपन अब अभिशाप नहीं है: डा. नेहा,

लोगों को जागरूक करना उद्देश्य है: डा. विश्वनाथ,

सुनी गोद में किलकारी भरना उद्देश्य: डा. शिवानी

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:

विश्व आई.भी. एफ. दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री कृष्णा मातृ सदन रानी बाजार, कतरास के प्रांगण में बांझपन से पीड़ित दंपतियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सात्विक आई.भी.एफ. सिटी सेंटर धनबाद के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 30 मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं खून जांच की गई। आई.भी.एफ. विशेषज्ञ डॉ नेहा प्रियदर्शिनी ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया, साथ ही अपोलो डायग्नोसिस्ट के द्वारा मरीजों का हिमोग्लोबिन एवं थायराइड की जांच की गई।

कार्यक्रम का उदघाटन डॉ विश्वनाथ चौधरी, डॉ शिवानी झा, विजय कुमार झा एवं गौतम मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

बांझपन अब अभिशाप नहीं है: डा. नेहा 

डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने कहा कि कई परिवार केवल जानकारी और उचित मार्गदर्शन की कमी के कारण उपचार से वंचित रह जाते हैं। यह शिविर उनके लिए आशा की किरण है। हमारी टीम लगातार 10 वर्षों से इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और संवेदनशीलता के साथ हर जोड़े की भावनाओं को समझकर उन्हें उपचार की दिशा में सही सलाह देने के लिए प्रतिबद्ध है।  डॉ. प्रियदर्शिनी ने कहा कि बांझपन अब अभिशाप नहीं है। हमने विगत 10 वर्षों में सैकड़ों परिवार के सपना को पूरा किया है।

लोगों को जागरूक करना उद्देश्य है: डा. विश्वनाथ

डॉ विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि लोगों को जागरूक करना शिविर का उद्देश्य है। आज के इस युग में भी लोगों के मन में भ्रांति फैली है कि बांझपन एक अभिशाप है जबकि ऐसा नहीं है। यह एक रोग है जिसका इलाज होता है।

सुनी गोद में किलकारी भरना उद्देश्य: डा. शिवानी

डॉ शिवानी झा ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सुनी गोद में किलकारी भरना है ।

कार्यकम में डॉ विश्वनाथ चौधरी, डॉ शिवानी झा, विजय कुमार झा, मनीषा मीनू , जयकांत प्रसाद सिंह, गौतम मंडल, धीरज कुमार सिंह, मुन्ना झा, अमित पासवान आदि उपस्थित थे ।

सफल बनाने में श्री कृष्णा मातृ सदन कतरास, सात्विक आईवीएफ धनबाद एवं अपोलो डायग्नोसिस्ट धनबाद के सहकर्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top