बंगिया संगीत परिषद झारखंड के बच्चों को चित्रकला में कर रहा है प्रशिक्षित
धनबाद में दो अगस्त को हॉबी सेंटर में आयोजित होगा चित्रकला प्रतियोगिता
डीजे न्यूज, जमशेदपुर : धनबाद के प्रख्यात पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर धर के मार्गदर्शन में बांगीया संगीत परिषद कोलकाता के तत्वाधान में आर्ट प्वाइंट की ओर से श्यामा प्रसाद स्कूल, परसुडीह, टाटानगर में मानिक शाह एवं उनकी टीम के संचालन में वार्षिक चित्रकला परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।विद्यार्थियों की ज्ञान को पर रखने के लिए व्यवहारिक पेंटिंग के साथ-साथ थ्योरी और ओरल टेस्ट का भी आयोजन किया गया।
परीक्षार्थियों ने समय सीमा के अंतर वाटर कलर और क्रेयोन का उत्कृष्ट उपयोग करते हुए आकर्षक चित्र तैयार किया।इस परीक्षा में लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों ने अपने पूरे एक साल के दौरान किए गए पेंटिंग वर्क को इस प्रतियोगिता के जज शिवशंकर धर के समक्ष प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों का अपनी कला का प्रदर्शन करना एक प्रेरणादायक अनुभव रहा है। पेंटिंग पूर्ण होने पर शिव शंकर घर के मार्गदर्शन और अतिथियों के प्रशंसा से बच्चों का मनोबल काफी बढ़ा। अंत में परीक्षा के मुख्य परीक्षक शिवशंकर धर ने विद्यार्थियों शानदार और दर्शनीय चित्रकला का मूल्यांकन किया। शिव शंकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपे कलात्मक प्रतिभा को निखारना है और विभिन्न थीमों के साथ-साथ झारखंड के पारंपरिक लोक कलाओं से जोड़ना है।
आगामी 2 अगस्त को धनबाद के जयप्रकाश नगर स्थित हॉबी सेंटर में वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें धनबाद के अलावा अन्य जिलों के बच्चे भाग लेंगे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट प्वाइंट के संचालक माणिक शाह के साथ-साथ महादेव, सौरव, प्रह्लाद, तोपनंद, अनीकेत, अंकित, शुभम, रिया, राज एवं गणेश ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सभी के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।