बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स में धूमधाम से हुआ झंडोतोलन, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित सैकड़ों व्यापारी हुए शामिल

बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स में धूमधाम से हुआ झंडोतोलन, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित सैकड़ों व्यापारी हुए शामिल

डीजे न्यूज, धनबाद : बाजार समिति चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वावधान में बाजार प्रांगण में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाजार समिति चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल के द्वारा बाजार प्रांगण में झंडोतोलन किया गया।

इस अवसर पर बरवड्डा थाना के थाना प्रभारी श्रीमान रवि कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी पूरे दलबल के साथ उपस्थित थे।

साथ में बैंक मोड़ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, बाजार समिति चेंबर के सचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक कटेसरिया, संरक्षक गुलाब सिंह कुशवाहा, विवेक अग्रवाल, सुरेंद्र जिंदल, विनोद गुप्ता, विकास कंधवे, जसविंदर सिंह, संतोष सिंह, विनय अग्रवाल, किशन कादमिया, इन्द्र अग्रवाल, रंजीत साव, संजय भुवानियां, सुधीर बंसल, बिटटू लाडिया, अरविन्द सतनालिका, रिन्कू बंसल, प्रवीण गोयल समेत सैकड़ो व्यापारी, मोटीया मजदूर एवं बच्चे उपस्थित थे।

झंडोतोलन के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने लजीज व्यंजन का लुफ्फ लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top