बाबूलाल पहुंचे सुदिव्य सोनू के आवास, परिजनों से मिल बंधाया ढांढस 

बाबूलाल पहुंचे सुदिव्य सोनू के आवास, परिजनों से मिल बंधाया ढांढस 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद आज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गिरिडीह पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की। गिरिडीह भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे।

आवास पर नेताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, महादेव दुबे, दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व इंजिनियर विनय सिंह, चुन्नूकांत, नवीन सिन्हा, संजीव सिंह गुड्डू, दीपक यादव, सुरेश मंडल, सिकंदर हेंब्रम के अलावा भाजपा नेता समेत कार्यकर्ताओं और परिजनों की आंखें नम नजर आईं।

इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। नेताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top