असंगठित मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं: अभिषेक सिंह

Advertisements

असंगठित मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं: अभिषेक सिंह

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): असंगठित मजदूरों को समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बातें जमसं (बच्चा गुट) के अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डु सिंह ने शनिवार को कहीं। मंदरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर बेलदार के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने
बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।  संघ हर स्तर पर इसके खिलाफ आवाज उठाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि असंगठित मजदूरों के वेतन में किसी प्रकार का दोहन नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने जनता के हित में कानून व्यवस्था कायम करने की मांग सरकार से की।
मौके पर जगदीश सिंह, शंकर बेलदार , उमाकांत राय, राजकिशोर चौधरी, पून यादव, चंदन चावडा, सूर दयाल चौहान, छोटू चौहान, राजेश तिवारी, संजय चौबे सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top