Advertisements
आरएसएस ने मनाया शताब्दी वर्ष
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 स्वयंसेवक शामिल हुए। भागा माँ वैष्णो देवी मंदिर से सदस्य हाथों में डंडा लिए पनतिबद्ध तरीके से पद संचालन कर डिगवाडीह गणेश मैदान होते हुए जियलगोरा मानस मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का समापन हो गया। भारत माता की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। संघ के महानगर कारवा राकेश कुमार, सह कारवा रवीन्द्र कुमार, नितिन मिश्रा, अवधेश कुमार, योगेंद्र यादव, पूर्व पार्षद सुजीत कुमार सिंह, श्रवण राय, उमेश यादव, बच्चा गिरी, रोहित कुमार बिद, जगरनाथ बनर्जी आदि शामिल थे।