आरबीबी हाई स्कूल राजगंज का दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन छात्राओं ने मारी बाजी, अंजली कुमारी बनीं स्कूल टॉपर

आरबीबी हाई स्कूल राजगंज का दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

छात्राओं ने मारी बाजी, अंजली कुमारी बनीं स्कूल टॉपर

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : आरबीबी हाई स्कूल, राजगंज ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 534 विद्यार्थियों में से 510 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। चार छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके।

परीक्षा परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। स्कूल की टॉपर सूची में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है।

छात्रा अंजली कुमारी ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का स्थान हासिल किया। वहीं रानी कुमारी ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा कोमल कुमारी ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आनंद कुमार ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top