
दसवीं का भी परिणाम जारी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल, गिरिडीह के बच्चों ने दसवीं की परीक्षा परिणाम में भी अपना परचम लहराया।
डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल,गिरिडीह के दसवीं के छात्र-छात्राओं ने भी 12वीं के तरह 10 वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया।
समृद्धि कुमारी ने 94.6% रितिक कुमार वर्मा ने 93.2% ऋषभ कुमार ने 92.8%,आर्या मिश्रा ने 92.4% वेदिका प्रसाद ने 92% सारा खान ने 91.6% रितिक राज ने 90.8% अक्षित कुमार ने 90.2% रेखा कुमारी और सोनू कुमार साहू ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्राचार्य श्री ओम प्रकाश गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए और उनके अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी।
इस शानदार परिणाम को लेकर डी ए वी झारखंड जोन-H के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रवीर हजरा ने सभी बच्चों को उनके आने वाले भविष्य के लिए बधाई दी एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को भी उनके अथक प्रयास की सराहना की।
विद्यालय के एल एम एसी अध्यक्ष श्री जी के राठौर ने भी सभी बच्चों को उनके आने वाले भविष्य के लिए बधाई दी।