Advertisements

संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित हुए रेलकर्मी
डीजे न्यूज, धनबाद:
डीआर एम कार्यालय में मंगलवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डीआर एम कमल किशोर सिन्हा ने 28 कर्मचारियों को अप्रैल 2025 माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया गया जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/असामान्यताओं को टाला गया इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।