भेलाटांड में निकाला गया आक्रोश मार्च
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बजरंग दल की ओर से सोमवार शाम भेलाटांड में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोग जुलूस के शक्ल में भेलाटांड बस्ती से निकलकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भेलाटांड चौक पहुंचे। यहां पाकिस्तानी जनरल मो. मुनीर का पुतला जलाया। इस दौरान लोगों ने मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपक बजरंगी, अनिल महतो, कृष्णा मंडल, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, सुखली कुमारी, तारा देवी, अनीता कुमारी, सूरज महतो, रामचरित राय, अनीष विश्वकर्मा, रोहित कुमार आदि शामिल थे।