
बाबा साहब के संविधान को बदलने की साजिश कर रही भाजपा : जयप्रकाश पटेल
गिरिडीह में संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस ने झोंकी ताकत
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में रांची में तीन मई को होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला के प्रभारी व मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
संविधान बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान
जयप्रकाश पटेल ने कहा कि संविधान बचाओ रैली का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि आज जो ताकत सत्ता में है, वह येन-केन प्रकारेण संविधान का गला घोटने में लगी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने इस देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया है, जिसे बदलने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसी के खिलाफ हमें जिले के हर प्रखंड से हर पंचायत से कार्यकर्ताओं को ले जाकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा हमारे कार्यकर्ता संविधान को बचाने में लगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली के लिए प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, जुनेद आलम, निजामुद्दीन अंसारी, मोहम्मद निजामुद्दीन, नागेश्वर मंडल, अशोक निराला, निरंजन तिवारी, अकबर अंसारी, रणधीर चौधरी, इतवारी वर्मा, पुरुषोत्तम चौधरी, सद्दाम हुसैन, सोहेल इराकी, बिलाल हुसैनी, पंकज सागर, उपेंद्र सिंह, अहमद राजा, नूरी सरफराज अंसारी, दिनेश विश्वकर्मा, त्रिभुवनदास, मोहम्मद अली खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।