सोलह प्रहर अखंड हरि संकीर्तन से हरिमय हो गया कराईकेला

सोलह प्रहर अखंड हरि संकीर्तन से हरिमय हो गया कराईकेला

डीजे न्यूज, बंदगांव(पश्चिमी सिंहभूम) : कराइकेला कुम्हार टोला में सोमवार से अखंड हरी नाम संकीर्तन आरंभ किया गया। अखंड हरी नाम संकीर्तन में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने सहयोग कर रही हैं।

अखंड हरी नाम संकीर्तन में दिलेश्वर प्रधान कुला गोइलकेरा, मनोज दास जामदा ओड़ीसा, लक्खी नारायण सिंह बुरुडीह पश्चिम बंगाल, गोपाल दास खामार पश्चिम बंगाल, बिदुभूषण सिंह खीरी पश्चिम बंगाल, नित्यानंद गोस्वामी बलरामपुर पश्चिम बंगाल की कीर्तन मंडलियों ने अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

कराइकेला कीर्तन का इतिहास

कराइकेला कुम्हार टोला का कीर्तन बुजुर्गों ने वर्ष 1930 में शुरू किया था, जो लगातार आज तक प्रभु की दया से चल रहा है। आसपास के ग्रामीण अखंड हरी नाम संकीर्तन का श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

दो दिन से पूरा कराइकेला हरि मय हो गया है। समिति के चंदन प्रजापति ने कहा कि हरि कीर्तन से गांव में सुख शांति एवं समृद्धि आती है। इसके साथ ही धर्म का विकास होता है। हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखना है। हरि कीर्तन गांव-गांव में होनी चाहिए, जिससे लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़े।

इस मौके पर काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top