बलियापुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल मंडल का निधन, मातम

Advertisements

बलियापुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल मंडल का निधन, मातम

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद :

दूधिया गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता 52 वर्षीय श्यामल मंडल का निधन हो गया है। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और बेंगलुरु में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

गांव में शोक की लहर

शनिवार को मृतक का शव गांव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की माता कल्याणी मंडल, पत्नी जोबा मंडल, दो पुत्र और एक पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

शोक संवेदनाएं

मृतक के निधन पर सिंदरी के विधायक चंद्र देव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, धर्मजीत सिंह, धरणीधर मंडल, मुखिया उत्तम चौबे, प्रदीप उपाध्याय, रफीक अंसारी, जिप सदस्य उषा महतो, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेश महतो, दिलीप गोप आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top