वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में बलियापुए के मजदूर की मौत के बाद समझौता

Advertisements

वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में बलियापुए के मजदूर की मौत के बाद समझौता

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद :

बोकारो के चंदनकियारी स्थित वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में बलियापुर के रंगामाटी के मजदूर महेश्वर सोरेन उर्फ महेश सोरेन की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर इलेक्ट्रोस्टील के समक्ष विधायक चंद्रदेव महतो के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बुधवार को हंगामा मचाया।

मुआवजा और नियोजन की मांग पर समझौता

मृतक के आश्रित को मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर दिनभर धरना प्रदर्शन जारी रहा। अंत में बुधवार आधी रात के बाद प्रबंधन के साथ वार्ता हुई, जिसमें मृतक के आश्रित को 15 लाख मुआवजा राशि और नियोजन पर सहमति बनी।

समझौता वार्ता के विवरण

समझौता वार्ता के दौरान प्रबंधन ने मृतक की पत्नी अनीता सोरेन को तत्काल दाह संस्कार के लिए 50 हजार नगद और 2 लाख का चेक प्रदान किया। मुआवजा की शेष राशि आश्रित के बैंक खाते में भेज देने की लिखित सहमति बनी।

मृतक के परिवार की स्थिति

मृत मजदूर महेश सोरेन के परिवार में उनकी पत्नी अनीता सोरेन, दो विवाहित पुत्री और नाबालिग पुत्र तथा एक नाबालिग पुत्री है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

आंदोलन का नेतृत्व

आंदोलन का नेतृत्व विधायक चंद्रदेव महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल माझी आदि ने किया। इस दौरान बलियापुर के प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, लगेन हेंब्रम, नुनुलाल टुडू और बलियापुर एवं चंदनकियारी क्षेत्र के सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top