नई सोच, आत्मविश्वास और लक्ष्य के साथ बढ़ें आगे: राजेश कुमार

नई सोच, आत्मविश्वास और लक्ष्य के साथ बढ़ें आगे: राजेश कुमार

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): डीएवी पब्लिक स्कूल बनियाहीर के प्रांगण में ‘बाल मेला’ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए आकर्षक स्टॉलों, खेलों और विविध गतिविधियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर राजेश कुमार (निदेशक वित्त, बीसीसीएल कोयला भवन) तथा किरण रानी नायक (प्रबंधक मानव कल्याण, बीसीसीएल कोयला भवन) उपस्थित रहे।
डीटी राजेश कुमार ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और ऐसे बाल मेले उनकी छिपी प्रतिभा, आत्मविश्वास व उद्यमिता को निखारने का सशक्त मंच देते हैं। निरंतर सीखने, समूह की भावना से आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने का यही सही समय है। उन्होंने बच्चों को नई सोच, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
वहीं प्राचार्या ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, उत्साह और सक्रिय सहभागिता की मुक्तकंठ से सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मौके पर बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के अमित कुमार महतो (क्षेत्रीय प्रबंधक – मां. सं.), धर्मेंद्र कुमार (प्रबंधक – मां. सं.),  हरिपद दीक्षित (क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक) एवं  अमित कुमार गुप्ता (क्षेत्रीय प्रबंधक – प्रशासन), सामाजिक कार्यकर्ता सुबाला सिंह, प्रधान पर्यवेक्षक स्वेता सिंह तथा डीएवी झारखंड जोन-B, धनबाद के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यालय परिवार को सकारात्मक संदेश और नई प्रेरणा प्रदान की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top