गतका ग्रुप ने भाईचारा, प्रेम और एकता को किया मजबूत

गतका ग्रुप ने भाईचारा, प्रेम और एकता को किया मजबूत

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  निरवेर खालसा गतका ग्रुप, जामाडोबा  की ओर से लाल बंगला स्थित दामोदर नदी के किनारे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी मेल-मिलाप के साथ पिकनिक का आनंद उठाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रुप के सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करना रहा। सभी ने मिलकर खुशनुमा माहौल में दिन बिताया।
मौके पर ग्रुप के बलजीत सिंह, डुमरी नंबर दो गुरुद्वारा के सचिव अर्जन सिंह, अमन सिंह, गगनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, प्रिंस सिंह, जसप्रीत सिंह, अनमोल सिंह, रोशन सिंह, करण सिंह, निशान सिंह, दीपू सिंह, मीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह उपस्थित थे।
इसके अलावा डुमरी नंबर तीन गुरुद्वारा के सचिव सतपाल सिंह बिट्टू, जीत सिंह, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह, रंजीत हींग, डिम्पल कौर, रजनी कौर, ज्योति कौर, रुही कौर, हरमन कौर, सिमरन कौर और बानी कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top