मदर फीडिंग रूम का उदघाटन

मदर फीडिंग रूम का उदघाटन

बलियापुर: दोलाबड़ पंचायत भवन परिसर में नवनिर्मित मदर फीडिंग रूम (स्तनपान कक्ष) का उद्घाटन शनिवार को मुखिया सुनीता मल्लिक ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में आने वाली माताओं की सुविधा के लिए इस कक्ष का निर्माण करवाया गया है ताकि माताओं को अपने शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए कोई असुविधा नहीं हो। मौके पर पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, पंचायत सचिव विनीता कुमारी, अजित गोप, आशुतोष गोप, मोहम्मद तसलीम, निरूपा सरकार, कविता कुमारी, संगीता हेंब्रम, लक्ष्मी कुमारी, बेंगु ठाकुर, लालजीत गोराई आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top