बलियापुर में शहीद शक्ति को दी गई श्रद्धांजलि

बलियापुर में शहीद शक्ति को दी गई श्रद्धांजलि

बलियापुर: झारखंड आंदोलनकारी शहीद शक्ति नाथ महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को बलियापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने शहीद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें झारखंड आंदोलन का महान क्रांतिकारी बताया। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, स्वप्न कुमार महतो, सारियांन काड़वार, जयचांद पुनरियार, प्रतिमा देवी, सावित्री देवी, लीला देवी, श्वेता कुमारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top