स्वास्थ्य मेला का आयोजन
बलियापुर: झारखंड स्थापना दिवस पर शनिवार को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई स्टाल लगाए गए थे। स्वास्थ्य मेला में पहुंचे करीब एक सौ लोगों की जांच की गई। जिसमें दंत रोग, मलेरिया जांच, बीपी-शुगर जांच के अलावे अन्य बीमारियों की जांच के पश्चात आवश्यक दवाइयां दी गई। शिविर में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर शुभम चौधरी, डॉक्टर विश्व भारती, डॉक्टर इश्तियाक, यशोदा देवी, राजेश कुमार दां, परिमल कुमार महतो, मोहम्मद जैनुल, अनीता देवी आदि थे।