नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर पचंबा केंद्र पर सुबह से जुटे परीक्षार्थी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : पचंबा स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्र के बाहर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी। दूर-दराज के गांवों से भी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने पहुंचे।
निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे केंद्र में प्रवेश को लेकर परीक्षार्थी समय से पहले ही विद्यालय पहुंच गए थे। केंद्र के बाहर बच्चों की कतार लगी रही, जबकि अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए इंतजार करते नजर आए।
नवोदय विद्यालय में नामांकन की उम्मीद लिए पहुंचे बच्चों में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखा। परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही और परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।