पूर्वी टुंडी में स्वास्थ्य मेला का हुआ समापन, दो दिनों में दर्जनों मरीजों की हुई जांच

पूर्वी टुंडी में स्वास्थ्य मेला का हुआ समापन, दो दिनों में दर्जनों मरीजों की हुई जांच

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : प्रखंड के गढ़ रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का गुरुवार को समापन हो गया।

मेले के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से दर्जनों मरीज पहुंचे और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. विकास राणा ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। साथ ही बदलते मौसम और सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

मेले के सफल आयोजन में प्रखंड की सभी स्वास्थ्य सहियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के संचालन में लैब टेक्नीशियन संजय कुमार, सीएचओ नितेन्द्र शर्मा, एमपीडब्ल्यू सुजीत कुमार, ज्वाला पासवान, जितेन्द्र कुमार हांसदा, आनंद साव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top