धनबाद के आदित्य गांधी झारखंड राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में शामिल 

धनबाद के आदित्य गांधी झारखंड राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में शामिल 

डीजे न्यूज, धनबाद : क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद के युवा स्केटर आदित्य गांधी ने झारखंड राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर 64वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने की पात्रता हासिल कर ली है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर तक बेंगलुरु ( कर्नाटक ) में आयोजित होगी। मालूम हो कि आदित्य गांधी क्रेडो वर्ल्ड स्कूल धनबाद के छात्र हैं।

आदित्य की इस उपलब्धि से क्रेडो वर्ल्ड स्कूल एवं धनबाद के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता पर क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के निदेशक हर्षित अग्रवाल, प्रिंसिपल शर्मिला सिंन्हा , कोच एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top