पंचायत सहयोगी का कार्यकाल खत्म होने पर दी विदाई
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): मलकेरा दक्षिण पंचायत सचिवालय में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस पंचायत में सेवा दे रहे अजय कुमार बाउरी का कार्य समाप्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मुखिया विनोद कुमार रजक समेत अन्य ग्रामीणों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अजय ने कहा कि यहां बेहतर तालमेल, आपसी समन्वय और सहयोग के साथ काम करने का अवसर मिला। पंचायत के विकास एवं ग्रामीणों के हित में मिलकर कार्य करते हुए कई अच्छे अनुभव प्राप्त हुए और बहुत कुछ सीखने को मिला।
इस पूरे कार्यकाल के दौरान मिले सम्मान, स्नेह, विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उन्होने सभी के प्रति आभार जताया।
बता दें कि वह पंचायत सहयोगी के रूप में दो वर्षों तक इस पंचायत में कार्यरत। 1 अक्टूबर को प्रोजेक्ट समाप्त होने के बाद यहां उनका कार्यकाल खत्म हो गया। अजय का कार्य पंचायत के विकास कार्यों, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), ग्राम सभा, महिला सभा, बाल सभा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करना था।