लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्ति, ट्रैक्टर और नियुक्ति पत्र वितरित

लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्ति, ट्रैक्टर और नियुक्ति पत्र वितरित

8 महिला उद्यमी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस व आपूर्ति कर्मी हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में “जिला स्तरीय परिसंपत्ति वितरण समारोह” का आयोजन किया गया। साथ में जिला पशुपालन पदाधिकारी के कार्यालय में जिला पशुपालन एवं जिला गव्य विकास कार्यालय की विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह के दौरान अनुकंपा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नवचयनित कर्मियों तथा आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन विभाग एवं अग्रणी बैंक के माध्यम से लाभुकों को स्वीकृति पत्र, परिसम्पत्तियाँ एवं चेक वितरित किए गए। साथ में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, क्विज, निबंध, गायन, कथा वाचन, वाद-विवाद तथा माइनिंग थीम पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट कार्य करने वाली उद्यमी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में ‘झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ से आच्छादित होकर आत्मनिर्भर बनकर अपने स्वरोजगार और उद्यम शुरू करने वाली धनबाद की 8 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ से लाभान्वित होकर जिले की महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों की 8 महिला लाभुकों ने योजना की सहायता से अपने स्वयं के लघु उद्यम और स्वरोजगार की शुरुआत की है। विभिन्न प्रखंडों में इन महिलाओं द्वारा प्रारंभ किए गए उद्यमों में कपड़ा दुकान, बताशा फैक्ट्री, पलाश दीदी कैफे, पलाश ऑयल मिल, ब्यूटी पार्लर और हैचरी इकाई जैसे विविध व्यवसाय शामिल हैं।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

महिलाओं की इस उपलब्धि के लिए निरसा प्रखंड (मदनडीह) की मौसमी सिन्हा (कपड़ा दुकान), रूबी घोष (बताशा फैक्ट्री) एवं मीना रवानी (पलाश दीदी कैफे), टुण्डी प्रखंड (कमारडीह) की रानी दत्ता (राशन दुकान), गोविन्दपुर प्रखंड (उदयपुर) की गुड़िया कुमार (ब्यूटी पार्लर), बाघमारा प्रखंड (राजगंज) की नेहा देवी (जूट बैग उत्पादन), बलियापुर प्रखंड (प्रधानखंटा) की बबीता कुमारी (हैचरी इकाई), कलियासोल प्रखंड (कलियासोल) की शोभा गोराई (सिलाई सेंटर) को सम्मानित किया गया।

साथ में जिले में जन वितरण प्रणाली के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं दुकानदारों को सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित प्रखंड स्तरीय मूल्यांकन समिति से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर जिले के 03 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों और 02 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले जन वितरण प्रणाली दुकानदारों में कृष्णा कुमार पाल (प्रखंड: टुण्डी), विश्वरूप मंडल (प्रखंड: निरसा) तथा मो० शमीम अंसारी (प्रखंड: टुण्डी) को खाद्यान्न वितरण (एनएफएसए एवं ग्रीन) तथा ई-केवाईसी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।

जबकि रविकांत कुमार (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तोपचाँची) को 07 दुकानों का निरीक्षण एवं 01 गोदाम में स्टॉक सत्यापन, चन्दन कुमार (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोविन्दपुर) को 10 दुकानों का निरीक्षण एवं 01 गोदाम स्टॉक सत्यापन के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, ऐप के माध्यम से जन वितरण प्रणाली दुकानों के नियमित निरीक्षण एवं गोदाम स्टॉक सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा किशोर केवट — ग्राम: खॉटीडीह, प्रखण्ड: तोपचाँची को चार पहिया भार वाहक वैन, रेवालाल केवट — ग्राम: खॉटीडीह, प्रखण्ड: तोपचाँची को मत्स्य विपणन किट,  किशुन केवट — ग्राम: खॉटीडीह, प्रखण्ड: तोपचाँची को मत्स्य विपणन किट, सुदामा शरण केवट — ग्राम: खॉटीडीह, प्रखण्ड: तोपचाँची को मत्स्य विपणन किट, डालचंद केवट — ग्राम: खॉटीडीह, प्रखण्ड: तोपचाँची को मत्स्य विपणन किट, निर्मल केवट — ग्राम: खॉटीडीह, प्रखण्ड: तोपचाँची को मत्स्य विपणन किट,  गिरधारी महतो — ग्राम: दोलाबड़, प्रखण्ड: बलियापुर को केज बैटरी अधिष्ठापन,  बिकाश राय — ग्राम: दोलाबड़, प्रखण्ड: बलियापुर को केज बैटरी अधिष्ठापन, प्रकाश महतो — ग्राम: दोलाबड़, प्रखण्ड: बलियापुर को केज बैटरी अधिष्ठापन), विक्रम रजवार — ग्राम: चलधोवा, प्रखण्ड: बलियापुर को केज बैटरी अधिष्ठापन, दयामय गोप — ग्राम: चलधोवा, प्रखण्ड: बलियापुर को केज बैटरी अधिष्ठापन तथा  गिरधारी महतो — ग्राम: दोलाबड़, प्रखण्ड: बलियापुर को केज हाउस अधिष्ठापन के लिए परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

इसके अलावा आर्या नमकीन भंडार को पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ₹25,00,000/- तथा सुखदेव उज्ज्वल फूड प्रोडक्ट को ₹19,00,000/- एवं वैष्णवी एंटरप्राइजेज को एमएसएमई योजना अंतर्गत ₹10,00,000/- का चेक प्रदान किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में नव नियुक्त चयनित धनबाद सदर, बरमसिया 02 आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रूपा कुमारी, धनबाद सदर, मांझी टोला पतराकुल्ही की सहायिका ममता कुमारी सोरेन, गोविंदपुर, भेलाटांड़ 1 की सेविका पायल कुमारी, गोविंदपुर, घोड़ाबांधा की सेविका उर्मिला कुमारी, झरिया, अयोध्यानगरी की सेविका ममता कुमारी तथा निरसा, जोड़ाडीह साधु टोला के आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका रूम्पा दत्ता को नियुक्ति पत्र दिया गया।

जिला स्तरीय समारोह में ट्रैफिक विभाग के ओंकार सिंह, गौरव कुमार एवं रखु कुमार महतो, सीसीटीएनसीएल की कुमारी बुलबुली एवं सिटी हॉक्स के प्रदीप कुमार साव को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नवचयनित आठ कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा किसान समृद्धि योजना अंतर्गत पांच लाभुकों को सोलर पंप सेट, 21 को सॉइल हेल्थ कार्ड, 20 लाभुकों के बीच बीज वितरण एवं पांच को पीएम-आरकेवीवाय-पीडीएमसी योजना के तहत परिसंपत्ति का वितरण किया गया। जबकि मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत पांच लाभुकों को बड़ा ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्र, गव्य विकास कार्यालय द्वारा चार लाभुकों के बीच 3 लाख 25 हजार 321 रूपयों की परिसंपत्ति एवं जिला उद्यान कार्यालय द्वारा 6 लाभुकों के बीच 14 लख रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ में वर्ग 3 में अनुकंपा पर सहायक सह कंप्यूटर संचालक के पद पर नियुक्त चार कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

समारोह में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी  शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त  सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी  एस. मोहम्मद याकूब, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, अपर समाहर्ता  प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  सुनिल कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधियों से प्रतिनिधि सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top