शिविर में रक्त व ब्लड प्रेशर की हुई जांच
बलियापुर: प्रज्ञा डायग्नोस्टिक सेंटर में बुधवार को लायंस क्लब बलियापुर की ओर से मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनाधिक लोगों का रक्त जांच एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। लोगों को आवश्यक सलाह दी गई। मौके पर क्लब की अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, गिरधारी लाल अग्रवाल, शंकर रविदास, स्वप्न कुमार महतो, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, देवव्रत मुखर्जी, अंकित लिख्मानिया आदि थे।