शहीद शक्ति महतो का शहादत दिवस 28 को, तैयारियों पर चर्चा
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): झारखंड आंदोलन के प्रणेता शहीद शक्तिनाथ महतो के पैतृक गांव तेतुलमुड़ी में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। शहीद शक्ति का शहादत दिवस 28 नवंबर को तेतुलमुड़ी में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया । मौके पर सुरेश महतो, द्वारका प्रसाद महतो, मुकेश महतो, सुदामा महतो, मकुन चंद महतो, सुभाष महतो, मुरलीधर महतो आदि थे।